महासमुन्द

लॉज के कमरे में युवक ने लगाई फांसी
02-Oct-2023 4:20 PM
लॉज के कमरे में युवक ने लगाई फांसी

महासमुंद, 2 अक्टूबर। रायपुर रोड स्थित हिमांशी लॉज में ग्राम मामा भांचा निवासी एक 39 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार लगभग 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

कल दोपहर को मृतक ने फ ोन से अपने भाई से बात की और अपने परिवार का ध्यान रखने की बात कही। मृतक की बातों पर संदेह होने पर परिजन लॉज पहुंचे और दरवाजा खोलकर देखा तो युवक को फांसी पर झूलते हुए पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

लॉज संचालक दीपक ने रजिस्टर में एंट्री के आधार पर बताया कि रितेश जैन शनिवार की रात 7.50 बजे स्कूटी से आया और अपना पता रायपुर बताया। मृतक ने बताया कि उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया है और उसे बनवाने के लिए दिया है। उसे ग्राउंड फ्लोर का कमरा नंबर 2 अलाट किया गया।

रविवार को दोपहर कुछ लोग आए और रितेश जैन के बारे में पूछताछ करने लगे। कमरा अंदर जाने के बाद रितेश फंदे पर झूलता मिला। 


अन्य पोस्ट