महासमुन्द

मेरी माटी मेरा देश अभियान, कई आयोजन
01-Oct-2023 3:06 PM
मेरी माटी मेरा देश अभियान, कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 अक्टूबर।
नगर मुख्यालय से लगे ग्राम खरोरा में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत् विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरों का वंदन करते हुए शालेय विद्यार्थियों ने भव्य कलश, पोस्टर व नारों के साथ रैली निकाली और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में देश की मिट्टी का वंदन कर संरक्षित रखने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर संस्था प्रमुख उमेश भारती गोस्वामी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जुडक़र आमजन माटी के महत्व समझते हैं तथा मन में देशभक्ति की भावना पैदा होती है। कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के वरिष्ठ शिक्षक डोमार राम साहू, रामेश्वरी ध्रुव, मोना चन्द्राकर, दुबे कुमार पटेल, गायत्री चन्द्राकर, ओमप्रकाश शर्मा, डिगेश्वरी कुर्रे, नीलम कोसरे, तनु चन्द्राकर,भूमिका विश्वकर्मा, लता चन्द्राकर, वैष्णवी कुर्रे, माधुरी पटेल, पूर्व माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला एवं गंगा पब्लिक स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा। 
 


अन्य पोस्ट