महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 सितम्बर। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय मंत्रालय द्वारा 15 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने संकल्प लिया एवं अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ परिवार, मोहल्ले, ग्राम एवं अपने कार्यालय या कार्य स्थल में वर्ष भर में 100 घंटे एवं सप्ताह में 2 घंटे श्रम दान साथ ही अपने आसपास के 100 लोगों को जागरूक कर स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्रम दान करेंगे।
उक्त कार्यक्रम मेंं प्राचार्य निमंकर पटेल के नेतृत्व में पुनितलाल चौधरी, सीता सिंह,राजेश पंडा, जयदेव साहू, एकता शर्मा, भूपेंद्र खूंटे, अंगद कुमार अजगर, रामप्रसाद यादव, केदार पटेल की उपस्थिति में एवं शिवप्रसाद पटेल कार्यक्रम अधिकारी रासेयो के संचालन में संपन्न हुआ।