महासमुन्द

परिवर्तन यात्रा में भाजपा के पास आरोपों के सिवाय बोलने को कुछ नहीं-राशि
27-Sep-2023 3:02 PM
परिवर्तन यात्रा में भाजपा के पास आरोपों के सिवाय बोलने को कुछ नहीं-राशि

महासमुंद, 27 सितंबर। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर नेताओं द्वारा दिए जा रहे भाषणों पर कटाक्ष किया है। उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद अरुण साव और चल रहे अन्य भाजपा नेताओं के पास छग के कांग्रेस की भूपेश सरकार पर आरोप लगाने के सिवाय बोलने को कुछ नहीं है।  श्रीमती महिलांग ने कहा कि भाजपा के नेता छग में सरकार बनने पर राज्य की जनता के लिए क्या करेंगे ये बताने की बजाए केवल और केवल भूपेश सरकार पर आरोप लगा रहे हंै। यात्रा के दौरान भाजपा के नेता यह नहीं बता पा रहे हैं  जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छग में चुनाव से पूर्व हीधसाथ ही हर साल धान के समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की घोषणा कर दी है।

भूपेश सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में जो.जो वादे जनता से किए वे सिर्फ  घोषणा मात्र नहीं थी।

 कांग्रेस सरकार ने कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व ही उसे पूरे भी कर दिखाया। जबकि भाजपा ने सरकार रहते किसानों से किए बोनस जैसे वादे को निभाने की बजाए किसानों के साथ ठगी की। केंद्र में सरकार आने पर महंगाई से राहत दिलाने की बात की थी। कांग्रेस कार्यकाल में जो सिलेंडर 600 सौ रुपए मिलता था उसके लिए आज जनता को 12 सौ रुपए देने पड़ रहे हैं। भाजपा ने केंद्र में महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता हासिल की थी। आज सरकार बनने के बाद सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और खाद्य सामग्रियों और अन्य चीजों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। जिस पर भाजपा नेताओं ने मोदी जी के भय से मौन साध लिया है। छग में दौरे पर आए पीएम नरेंद्र मोदी जी ने भी कांग्रेस पर आरोप लगाए। पर ये नहीं कहा कि वे महंगाई से देशवासियों को राहत दिलाने के लिए क्या कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट