महासमुन्द

दो मामले में 110 किलो गांजा समेत 3 हिरासत में
26-Sep-2023 2:31 PM
दो मामले में 110 किलो गांजा समेत 3 हिरासत में

 ओडिशा से महासमुंद के रास्ते एमपी जा रहे थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,26सितम्बर। महासमुंद जिले की बसना और बागबाहरा पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से 110 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामले में जब्त गांजे की कीमत 55 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश और बागबाहरा के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में पदमपुर ओडिशा से महासमुंद के रास्ते भारी मात्रा में गांजा दीगर राज्य मध्यप्रदेश परिवहन होने वाला है। इस खबर पर बसना पुलिस एक्टिव हुई और तत्काल मौके पर पहुंच प्राप्त हुलिए के आधार पर एक स्पीफ्ट डिजायर कार को रोका। कार में सवार व्यक्ति ने नाम पता पूछने पर अपना नाम दिनेश कुमार केसरवानी (42) वार्ड नं.05 जैतहरी जिला अनुपपुर मप्र बताया। वह कार में रखे गांजे के बारे में जानकारी नहीं दे रहा था। लिहाजा पुलिस ने कार की तलाशी ली तो वाहन के पीछे डिक्की में 02 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में 2 प्लास्टिक बोरी में 100 किलो गांजा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा बरामद किया। इस गांजे की कीमत पचास लाख रुपए बताई गई है। इसी तरह एक अन्य मामले में बागबाहरा में दूसरी कार्रवाई की गई है जिसमें बागबाहरा थाना क्षेत्र में खरियार रोड ओडिशा की तरफ  से महासमुंद की ओर आ रही बाइक में गांजा परिवहन करते दो लोगों को हिरासत में लिया है। बाइक सवार दोनों आरोपियों को कसेकेरा बागबाहरा के पास घेराबंदी कर रोका गया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम कुमार साहू बागबाहरा तथा सूरज ठाकुर बागबाहरा बताया। इस मामले में जब्त गांजे की कीमत पांच लाख रुपए आंकी गई है। इस तरह दोनों मामले को निलाकर पुलिस ने 110 किलो गांजा कीमती 55 लाक रुपए, स्पीफ्ट डिजायर कार कामत 7 लाख, एक टीवीएस स्पोर्टस बाइक कीमती 40 हजार रुपए, कुल 62 लाख 40 हजार रुपए बरामद किया है।

 


अन्य पोस्ट