महासमुन्द
कमला को सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का पुरस्कार
26-Sep-2023 2:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,26 सितम्बर। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर 24 सितम्बर को कृषक सभागार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मान समारोह रखा गया। समारोह में राज्य के सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का पुरस्कार 11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र कार्यक्रम अधिकारी कमला बाई दीवान को प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य अनिता पटेल, जिला संगठक रासेयो इकाई डॉ.मालती तिवारी, प्राध्यापक जितेंद्र कुमार पटेल, गजानंद नायक, रमेश पटेल, अंजेला लक ड़ा, वासुदेव राणा, ऋतुराज भोई, माधुरी प्रधान, संतुराम साहू ने हर्ष व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे