महासमुन्द

प्रियंका और भूपेश का राशि ने जताया आभार
23-Sep-2023 7:46 PM
प्रियंका और भूपेश का राशि ने जताया आभार

महासमुंद, 23 सितम्बर। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भिलाई में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रदेश की महिलाओं को दी सौगात के लिए आभार जताया है। श्रीमती महिलांग ने कहा कि महिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंची प्रियंका गांधी के हाथों मुख्यमंत्री द्वारा छग की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सम्मेलन में प्रदेश की महिला स्व सहायता समूहों का 12.77 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया है। महिला उद्यमियों को व्यापार, उद्यम हेतु 10.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व अन्य विशेष अनुदान की सौगात दी है।

इसके अलावा जिला खनिज न्यास मद के नीति निर्माण में महिलाओं को ग्राम सभाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इसके साथ ही बिहान के अंतर्गत 20 लाख आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 1.85 लाख महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़ा गया। राशि महिलांग ने कहा 20 लाख परिवार की गरीब महिलाएं समूह से जुडक़र आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहल करेंगी।

भूपेश ने कोरोना के बाद से आर्थिक रूप से परेशान महिला स्व सहायता समूहो की ऋण माफी कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया है।


अन्य पोस्ट