महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 23 सितंबर। नगर के प्रतिष्ठित लेखक एवं रचनाकार शिवशंकर शिवशंकर पटनायक को कान्यकुब्ज सामाजिक सामाजिक चेतना मंच की ओर से ‘सांकेत संत सम्मान’ से सम्मानित किया गया।श्री पटनायक को सम्मानित किए जाने पर नगर के गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों सहित प्रेस क्लब के सदस्यों ने बधाई दी है।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में नगर के वरिष्ठ साहित्यकार शिवशंकर पटनायक ने छत्तीसगढ़ में किसी विश्वविद्यालय का नाम डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र के नाम पर करने की पुरजोर मांग की। ज्ञात हो कि शिवशंकर पटनायक की साहित्यिक कृतियों पर शोध कर अब तक 3 लोगों ने पीएचडी की है ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर से आए साहित्यकार डॉ. देवधर महंत ने अपने वक्तव्य में डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। भिलाई के डॉ. अम्बरीष त्रिपाठी ने भी डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र के साहित्यिक अवदान के संकलन पर जोर देते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को ऐसे उच्च कोटि के साहित्यकार को पढऩा और जानना आवश्यक है।
कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच भिलाई-दुर्ग के मार्गदर्शक पं. बी एम के बाजपेई ने जानकारी दी कि शायद आज अटल विश्वविद्यालय में डॉ. मिश्र की साहित्यिक कृतियों पर शोधपीठ की स्थापना हो जाएगी।
इस अवसर पर दुर्ग विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एन पी दीक्षित, सरजूपारी समाज के अध्यक्ष पंडित प्रभूनाथ मिश्र, कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच के पूर्व अध्यक्ष आशीष मिश्रा, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष के डी राय एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।