महासमुन्द

राज्य स्तर स्पर्धा के लिए शतरंज में मितेश सरवैया व रग्बी में पार्थ शर्मा का चयन
22-Sep-2023 2:30 PM
राज्य स्तर स्पर्धा के लिए  शतरंज में मितेश सरवैया व रग्बी में पार्थ शर्मा का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 सितंबर। 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 11वीं का छात्र मीतेश सरवैया का चयन अंडर 19 बालक वर्ग में शतरंज के लिए हुआ है जो कि अम्बिकापुर, सरगुजा में 23 से 29  सितंबर तक आयोजित होगा।

वहीं इसी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 9वीं के छात्र पार्थ शर्मा का चयन अंडर 17 बालक वर्ग में, बेसबॉल खेल के लिए हुआ है। जो कि दिनांक 25.09.2023 से 28.09.2023 तक बिलासपुर में आयोजित होगी। दोनों छात्रों का चयन संभाग स्तर पर इनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ है । बच्चों की इस सफलता पर शाला के प्राचार्य रेव्ह. फादर देवानंद बाघ एवं शाला परिवार ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


अन्य पोस्ट