महासमुन्द

तीज पर खरीददारी, बाजारों में रौनक
18-Sep-2023 3:37 PM
तीज पर खरीददारी, बाजारों में रौनक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 18 सितंबर। तीज त्योहार के कारण शहर के बाजार में काफ ी रौनक नजर आ रही है। कल रविवार और आज को भी महिलाएं खरीदारी करने मुख्य बाजार पहुंच रही हैं। बाजार के साड़ी दुकान व पूजन सामग्री वाले दुकानों में ज्यादा भीड़ दिख रही है। कल रविवार की रात तीजहारिनों ने करुभात खाई जिसके बाद आज 24 घंटे का निर्जला व्रत रखी हुई हैं। कल भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना पूजा के बाद अखंड सौभाग्यवती होने की मंगल कामना के साथ व्रत का पारण करेंगी।

मालूम हो कि तीज त्योहार का छत्तीसगढ़ में विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत रखने से पहले करुभात खाने की परंपरा निभाती हैं। कड़वा मतलब करू होता है और पके हुए चावल को भात कहा जाता है। करुभात में करेले की सब्जी बनाई जाती है।

प्राचीन मान्यता है कि माता पावती ने शिव को प्राप्त करने तीज के दिन निर्जला और निराहार रहकर घनघोर तप किया था। भगवान शिव पार्वती से प्रसन्न हो जाते हैं और उन्हें अपने जीवन में पत्नी के रूप में स्थान देते हैं। अत: कल व्रत रखने से पहले रविवार को दोपहर से शाम तक तीजहारिनों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। साड़ी दुकानों में महिलाएं साडिय़ां खरीदती नजर आई। साथ ही पूजन सामग्री के दुकानों में अच्छी खरीदारी हुई। पोला पर्व के पहले से ही तीजहारिनें की भीड़ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में नजर आ रही थीं।


अन्य पोस्ट