महासमुन्द

59.55 लाख की लागत से चुहरी से बोरिद तक बनेगी सडक़
13-Sep-2023 3:13 PM
59.55 लाख की लागत से चुहरी से बोरिद तक बनेगी सडक़

 संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन

महासमुंद,13 सितंबर। ग्राम चहुरी से बोरिद तक 59 लाख 55 हजार की लागत से सडक़ निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में सडक़ निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स?क निर्माण से ग्रामीणों को आवाजाही में सहुलियत हो सकेगी।

ग्रामीण पिछले लंबे समय से चहुरी से बोरिद तक सडक़ निर्माण की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सडक़ निर्माण की मांग को लेकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात कर ध्यानाकर्षित कराया था। बाद इसके संसदीय सचिव की पहल पर चुहरी से बोरिद तक सड़०क निर्माण के लिए 59 लाख 55 हजार स्वीकृत की गई है।   मंगलवार को सडक़ निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, मंडी सदस्य थनवार यादव, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य अजय मंगल ध्रुव, सरपंच बंदेश्वरी ध्रुव मौजूद रहे।   बहुप्रतिक्षित मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर के ग्राम पहुंचने पर गाजेबाजे के साथ आत्मीय स्वागत किया। बाद इसके पूजा.अर्चना पश्चात संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सडक़ निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने ग्रामीणों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी होने पर बधाई देते हुए कहा कि सडक़ निर्माण होने से ग्रामीणों को आवाजाही में सहुलियत होगी।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीनदयाल साहू, बिसाहू राम ध्रुव, दीनदयाल ध्रुव, चंदन ध्रुव, मनोहर ध्रुव, कुमारी देवदास, उमा ध्रुव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट