महासमुन्द

कई लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
13-Sep-2023 3:11 PM
कई लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 सितंबर।
ग्राम बासकुड़ा पट्टी नं. 1 व 2 में भाजपा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा के समक्ष सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा। सभी ने भाजपा में अपनी जिम्मेदारी, भूमिका निभाने की शपथ ली। सभी ने कहा कि वे पार्टी के प्रति हमेशा ईमानदार रहेंगे और पार्टी की गरिमा बनाए रखेंगे। 

डॉ.चोपड़ा ने कहा कि आज आप सभी का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में स्वागत है। भाजपा ही देश और छग को कुशल, सक्षम और बेदाग नेतृत्व देकर आगे बढ़ा सकती है।

इस दौरान लालसिंग ध्रुव, इतवारी ध्रुव, कलानाथ ध्रुव,उमेंद ध्रुव,रमेश ध्रुव,गिरवर ध्रुव, शिवप्रसाद ध्रुव, भुवनलाल मरकाम, घनश्याम ध्रुव,देवकुमार ध्रुव, थानूराम सेन, ननकूराम ध्रुव,लखन ध्रुव,शिवाराम ध्रुव,घनाराम ध्रुव, नरेश ध्रुव,ईश्वर ध्रुव, बंशीलाल ध्रुव,बसंत ध्रुव,लेखराम ध्रुव, भोलाराम ध्रुव,बिसहतराम नेताम, पंचूराम ध्रुव,मंशाराम ध्रुव,कृष्णा ध्रुव,कृष्णा पटेल, नीलकंठ पटेल आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट