महासमुन्द

नरवा मिशन से भिखारी नाले को मिला पुनर्जीवन
13-Sep-2023 2:50 PM
नरवा मिशन से भिखारी नाले को मिला पुनर्जीवन

अब 10 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई कर रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 सितंबर।
छत्तीसगढ़ में नालों को नरवा कहा जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप समस्त नरवा का उपचार हेतु नरवा मिशन प्रारंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के नालों पर चेकडेम बना कर पानी रोकना तथा उस पानी को खेतों की सिंचाई के लिये उपलब्ध कराना है। इसके अलावा नालों के जरिये बरसात का जो पानी बह जाता हैए उसे रोक कर भूगर्भीय जल को रिचार्ज करना है। महासमुंद जिले में स्थित भिखारी नरवा को उपचार की आवश्यकता थी।

वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने जानकारी दी है कि इस योजना से वर्षा जल के संचयन से भूजल स्तर में भी वृद्धि होगी। नदी नालों के पुनर्जीवन की योजना के पूर्ण होने से न केवल इसके दूरगामी जनहितकारी परिणाम निकलेंगे, बल्कि जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगा। जिले के कई क्षेत्र में छोटे-छोटे नदी नाले हैं जिनके जल संसाधन का उपयोग नहीं हो सका है पहले ऐसे नदी नालों में वर्ष के छह से आठ महीने भरपूर पानी रहता था। परंतु वर्तमान में अनवरत भूगर्भीय जल दोहन से इनके जल भराव की क्षमता घट गई है। फलस्वरूप ये नदी-नाले सूखे मौसम के आने से पहले ही सूख जाते हैं।

नरवा विकास योजना के अंतर्गत महासमुंद वन मंडल के वन परिक्षेत्र महासमुंद अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020.21 में महासमुंद परिक्षेत्र के सिरपुर परिवृत्त अंतर्गत कक्ष क्रमांक 01, 26, 800, 804, 809 वीवीएन भिखारी नाला को उपचारित किया गया है। भिखारी नाला की कुल लम्बाई 6.40 किण्मी एवं जल संग्रहण क्षेत्र का रकबा 790 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्रफल का भू.जल संरक्षण एवं मृदा क्षरण उपचार किया गया है। उपचार के लिए लूज बोल्डर चेकडैम, ब्रशवुड चेकडेम, स्टाप डेम, फॉर्म पोंड, कंटूर बण्ड, कंटूर ट्रेंच एवं 30.40 मॉडल आदि कुल 698 संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है।

भिखारी नाला के उपचार कार्य में ग्राम पंचायत लहंगर के ग्रामवासियों को 14181 दिवस सृजित मावन दिवस के आधार पर 95 ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हुआ। उक्त निर्मित संरचना से ग्राम में लगभग 3500 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई हो रही है। जिससे लगभग 13 से 15 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही कोडार नाला के जल स्त्रोतों को पुनर्जीवन प्रदान किया गया। आज नरवा विकास योजना से कोडार नाला के जल स्त्रोतों के उपचारित करने से भूमिगत जल स्तर में सुधार एवं मृदा क्षरण रोकने में महती भूमिका निभा रही है। 
 


अन्य पोस्ट