महासमुन्द

रासेयो व्यक्तित्व विकास की कार्यशाला-डॉ. अरुणा पल्टा
12-Sep-2023 2:36 PM
रासेयो व्यक्तित्व विकास की कार्यशाला-डॉ. अरुणा पल्टा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,12 सितंबर।
राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय तीन दिवसीय आवासीय चिंतन शिविर एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 8 से 10 सितंबर तक उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार अग्रसेन महाविद्यालय धनोरा जिला दुर्ग में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की संगठन व्यवस्था में आयोजित किया गया। जिसमें पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के जिला संगठक एवं कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवक की सहभागिता रही। इस कार्यक्रम में महासमुंद जिले से जिला संगठक डॉ. मालती तिवारी रासेयो शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरस्वती वर्मा शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद की सहभागिता रही। 

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय चिंतन शिविर में प्रथम दिवस पंजीयन पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरूणा पल्टा कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग थीं। डॉ. नीता बाजपेई राज्य एनएसएस अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। राजेंद्र अग्रवाल अग्रसेन महाविद्यालय के चेयरमेन, डॉ. तम्मान अग्रवाल वाइस प्रेसीडेंट, डॉ. आर पी अग्रवाल कार्यक्रम समन्वयक, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

उद्बोधन के क्रम में डॉ. अरुण पल्टा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास की कार्यशाला है। समाज में नए परिवर्तन लाने वाला थीम के साथ आगे कार्य किया जाना चाहिए। अध्यक्षता कर रही डॉ नीता वाजपेई ने कहा कि यह चिंतन शिविर आत्म साक्षात्कार करने वाला शिविर है। चिंतन से एक नए नवाचार जरूर सामने आएगा। शिविर में प्रत्येक विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुति दिया गया। 

द्वितीय दिवस जागरण पश्चात योग एवं व्यायाम कराया गया तत्पश्चात पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से डॉ मालती तिवारी ने जिले में रासेयो द्वारा किए जा रहे कार्यों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया एवं विश्वविद्यालय तथा संबध्द महाविद्यालय में रासेयो गतविधियों को आंकड़े वार प्रस्तुत किया। 

शिविर में सीएन, पीएफएमएस प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम एवं शिविर स्थल में स्थित हनुमान मंदिर में सभी ने सुंदरकांड का पाठ किया। तृतीय दिवस जागरण, योग एवं व्यायाम के पश्चात सोशल मीडिया प्रशिक्षण, व्याख्यान दिया गया। उसके बाद मुक्त चर्चा सत्र में सुझाव नवाचार नए कार्यों पर चर्चा हुई।

 तत्पश्चात तीन दिवसीय राज्य स्तरीय चिंतन शिविर समापन समारोह नीता बाजपेई राज्य एनएसएस अधिकारी छत्तीसगढ़ शासन,कार्यक्रम समन्वयक डॉ आरपी अग्रवाल दुर्ग, डॉ एल पटेल बस्तर, डॉ एल एस गजपाल रायपुर, पाण्डेय सर सरगुजा, डॉ रघुवंशी सर भिलाई द्वारा उपस्थित सभी जिला संगठक, कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

 


अन्य पोस्ट