महासमुन्द

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फोटो खिंचाओ और छपवाओ यात्रा है-चोपड़ा
11-Sep-2023 3:46 PM
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फोटो खिंचाओ और छपवाओ यात्रा है-चोपड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 11 सितंबर। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित पद यात्रा को फोटो खिचाओ और छपवाओ यात्रा बताया है।

उनका कहना है कि मोहब्बत की दुकान वाली कांग्रेस आज सनातन के विरूद्ध उसके आईएनडीआईए के घटकों द्वारा दिये जा रहे बयान के विरोध में न बोलकर अपने आपको सनातन विरोधी घोषित कर दिया है। इनके गठबंधन के प्रमुख घटक द्वारा करोडों लोगों के धर्म के संहार की बात करने पर उसके विरोध में कोई बयान न देना स्पष्ट करता है कि इनका एजेंडा नाम मोहब्बत का लेना और काम नफरत फैलाना है।

राजनीतिक लाभ के लिए राम और कौशल्या का नाम लेने वाले राम कृष्ण की सनातन परंपरा को समाप्त करने का बयान देने वालों की निंदा तक में मुंह नहीं खोल पा रहे हंै। ऐसे कालनेमी लोगों को जो राजनीतिक लाभ मात्र के लिए हिन्दुत्व का उपयोग करते हैं, छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है।


अन्य पोस्ट