महासमुन्द

भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम आज से
10-Sep-2023 3:02 PM
भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम आज से

महासमुंद,10सितंबर। महासमुंद विधानसभा समन्वय समिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई। महासमुंद विधानसभा सभा के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रहास चन्द्राकर ने महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में 10 से 17 सितंबर तक होने वाले विधानसभा स्तरीय विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बैठक में बताया कि महासमुंद विधानसभा में 11 सितंबर को पश्चिम बंगाल के विधायक नरहरि महतो का जिला भाजपा कार्यालय में सुबह 11 बजे आगमन होगा। उनकी उपस्थिति में विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक कार्यक्रम होगा। श्री चन्द्राकर ने समन्वय समिति के सदस्यों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 11 सितंबर को सुबह 11 बजे से विधानसभा समन्वय समिति की बैठक पश्चात सोशल मीडिया समीक्षा, दोपहर भोज पश्चात भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ दीवार पेंटिंग और कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक बैठक होगी। बैठक पश्चात सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ बातचीत विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा होगी।


अन्य पोस्ट