महासमुन्द

अछरीडीह में कृष्ण जन्मोत्सव
08-Sep-2023 3:10 PM
अछरीडीह में कृष्ण जन्मोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 सितंबर। कल ग्राम अछरीडीह में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें महासमुंद चंद्रनाहू कुर्मी समाज के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर बतौर अतिथि शामिल हुए। उन्होंने नन्हे मुन्ने कृष्ण राधा का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और गांव वालों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईयां दी। इस दौरान ग्रामवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

 

 

 


अन्य पोस्ट