महासमुन्द

सडक़ हादसे में घायल महिला की मौत
06-Sep-2023 2:48 PM
सडक़ हादसे में घायल महिला की मौत

महासमुंद, 6 सितंबर। विगत 22 अगस्त को ग्राम खरोरा के समीप सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हुईं मंजू मालू का कल शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 47 वर्ष की थीं। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। कल उन्होंने परिजनों से बात भी की थी।

उल्लेखनीय है कि इस हादसे में पुत्री मृगा उसी दिन चल बसी थीं, जबकि मंजू का इलाज रायपुर में चल रहा था। पखवाड़े भर में मां-बेटी के निधन से मालू परिवार सदमें में है। कल शाम मंजू पति मनीष उर्फ  मोंटू मालू के निधन की खबर आने के बाद जैन समाज में शोक है। मंजू जैन मेडिकल के संचालक गुमान मालू की बहू थीं। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार की दोपहर 2 बजे निकाली गई।


अन्य पोस्ट