महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 सितंबर। संतान की दीर्घायु व परिवार में मंगल कामना के लिए मताएं हलषष्टी लिए कल पांच सितंबर को व्रत रखेंगी। हलषष्टी व्रत के लिए बाजार में पसहर चावल, कांसी फूल, छह प्रकार की भाजी, लाई आदि पूजन सामाग्री मिलना शुरू हो गया है। इस दिन माताएं भैंस दूध से निर्मित दही, भैंस दूध व अन्य सामाग्रियां व्रत में उपयोग करती हंै। दोपहर में हलषष्टी माता का कथा श्रवण कर व्रत का पारण करती हंै।
इसके बाद जन्माष्टमी का पर्व 7 सितंबर को मनाया जाएगा। नगर पुरोहित पं.पंकज तिवारी ने बताया कि ब्रम्ह वैवर्त नवभ पुराण, पद्म पुराण व स्कंद पुराण में उल्लेख है कि जब दो दिन अष्टमी हो तो सप्तमी युक्त अष्टमी को छोडक़र नवमी वाली युक्त अष्टमी में व्रत करना चाहिए। यह योग 7 सितंबर को बन रहा है।
उन्होंने बताया कि अष्टमी तिथि का प्रारंभ 6 सितंबर की शाम 3.37 इस से 7 सितंबर गुरूवार की शाम 4.15 तक है। इसी तरह रोहणी नक्षत्र 6 सितंबर शीर्ष की सुबह 9.19 से 7 सितंबर की सुबह 10.24 तक है। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म रोहणी नक्षत्र,बुधवार और भादो माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात्रि में हुआ था। जब तीनों संयोग एक साथ मिलता है तो उसे जयंती योग कहते हंै।
यह योग 6 सितंबर को बन रहा है। अग्रि पुराण में कहा गया है कि कलयुग में व्रतराधियों को श्रेष्ठफल का लिए जयंती व्रत नहीं बल्कि जन्मोत्सव व्रत मनाना चाहिए। जन्मोत्सव व्रत 7 सितंबर को बन रहा है इसलिए 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाना चाहिए।