महासमुन्द
महासमुंद, 3 सितंबर। बागबाहरा थाना अंतर्गत शांति नगर में 1 लाख 3 हजार वे आभूषणों की चोरी के एक मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक विरुद्ध अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी शैलेश 10 बजे अपने परिवार के साथ अपने गृह ग्राम सुखरीडबरी थाना बागबाहरा रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने घर में ताला बंद कर गया था। वह 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे वापस रक्षाबंधन त्यौहार मनाकर आया तो देखा कि घर के दरवाजे में लगा ताला, कुण्डी,गुर्जर टूटा हुआ है।
घर के अन्दर प्रवेश कर देखा मेरे घर के गोदरेज खुला हुआ था। गोदरेज में रखे 50 हजार रुपए नगदी, दो नग सोने की अंगूठी करीबन 06 ग्राम कीमती 20 हजार रुपए, दो जोड़ी ांदी का पायल कीमती करीबन 10 हजार रुपए,दो जोड़ी चांदी की छोटा पायल कीमती करीबन 5 हजार रुपए, चार नग सोने की फुल्ली कीमती करीबन 8 हजार रुपए, चार नग सोने का लाकेट कीमती करीबन 10 हजार रुपए, जुमला कीमती 1 लाख रुपए घर की आलमारी में नहीं था। कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजे में लगे ताले, कुण्डी, गुजर को तोड़ कर घर के अन्दर प्रवेश कर आलमारी में रखे मशरूका को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 457,380 के तहत अपराध दर्ज किया है। जांच जारी है।