महासमुन्द
तलवार लहराते धमका रहा युवक हिरासत में
01-Sep-2023 2:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,1 सितंबर। तलवार लहराते हुए लोगों को धमका रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तलवार जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाष नगर निवासी सिद्ध सेन्द्रे, मोहम्मद जाफ र के घर के सामने अपने हाथ में एक लोहे का बड़ा सा धारदार तलवार लेकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति अपने हाथ में एक लोहे का धारदार तलवार को लेकर लहरा रहा था तथा वहां मौजूद लोगों को डरा धमका रहा था। पुलिस को आता देख इधर-उधर भागने का प्रयास किया। जिसे घेराबंदी कर पकडक़र नाम पता पूछने पर अपना नाम सिद्धू सेन्द्रे (20 वर्ष) वार्ड-25 महासमुंद बताया। उसके कब्जे से लोहे का धारदार तलवार को जब्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे