महासमुन्द

प्रधानमंत्री ले रहे लगातार जनहित के फैसले-रमेश साहू
31-Aug-2023 2:49 PM
प्रधानमंत्री ले रहे लगातार जनहित के फैसले-रमेश साहू

महासमुंद,31अगस्त। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि रमेश साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनहित के लगातार फैसले ले रहे हैं। रसोई गैस की कीमतों को घटाकर प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं को बड़ी राहत दी है। यह एक प्रकार से प्रधानमंत्री श्री मोदी का माताओं, बहनों के लिए रक्षाबंधन का उपहार है। रसोई गैस के दामों में गिरावट से उज्जवला हितग्राही व समस्त गृहणियों को राहत मिलेगी।


अन्य पोस्ट