महासमुन्द
महासमुंद, 30 अगस्त। आम आदमी पार्टी महासमुंद के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आम आदमी पार्टी के कर्मठ कार्यकत्र्ताओं ने बसना विधानसभा में बदलाव पद यात्रा निकाला जो कि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश ठाकुर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल कांत साहू, लोक सभा अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर, जिला सचिव खिरोद पटेल की उपस्थिति में तथा पिथौरा ब्लाक अध्यक्ष मुनुदाऊ सागर, पिरदा ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, बसना ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, सांकरा ब्लॉक अध्यक्ष टीकम राणा, जगदीशपुर ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश मिरी के नेतृत्व में सफल रहा।
इस अवसर पर महासमुंद के जिला सचिव खिरोद पटेल ने लोंगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि 19 अगस्त को रायपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने घोषणा करते कहा है कि इस बार छत्तीसगढ़ में आम आदमी की सरकार बनती है तो मैं दिल्ली और पंजाब की तरह ही छत्तीसगढ़ में बदलाव करते हुए दस वादों को पूर्ण रूप से पूरा किया जाएगा।