महासमुन्द
नए मतदाताओं को निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान के लिए दिलाई शपथ
27-Aug-2023 7:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 27 अगस्त। विकासखंड के समीपस्थ ग्राम गड़बेड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भावी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक तथा मतदाता सूची में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से प्रारूप 6 में नाम दर्ज कराने हेतु जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित भावी मतदाताओं को मतदान की बारीकियों से अवगत कराया गया। साथ ही साथ मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं को निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारिका पटेल,परियोजना अधिकारी एफ.ए.नंद ,नोडल अधिकारी अरुण देवता,संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता रमेश प्रजापति सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व स्टाफ उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे