महासमुन्द

चुनाव जीतने ज्यादा लाभ देने की झूठी घोषणा कर रही भाजपा-राशि
27-Aug-2023 4:22 PM
चुनाव जीतने ज्यादा लाभ देने की झूठी  घोषणा कर रही भाजपा-राशि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 अगस्त।
नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर द्वारा भाजपा की सरकार बनने पर किसानों को कांग्रेस से ज्यादा लाभ दिए जाने वाले बयान को हास्यप्रद बताया है। 

उन्होंने चाहर के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि छग में कांग्रेस सरकार से पूर्व 15 सालों तक भाजपा की और 2014 से केंद्र में भाजपा की सरकार रहते हुए भी किसानों की 20 क्विंटल धान खरीदी, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग पूरा नहीं कर पाई। इसके अलावा 2013 के चुनाव में किसानों को बोनस देने की घोषणा की थी। जीतने के बाद तीन सालों तक बोनस न देकर वादा खिलाफ ी की। और अब भाजपा केवल सत्ता पाने के लिए प्रदेश की जनता से झूठ बोलते हुए किसानों को अधिक लाभ देने की घोषणा कर रही है। 

श्रीमती महिलांग ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि केवल चुनाव जीतकर सत्ता पाने के लिए वे कोई भी ऐसी घोषणा न करें जिसे भाजपा पूरा नहीं कर पाए। क्योंकि इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ सिंह द्वारा घोषणा कर प्रदेश के किसानों और जनता के साथ वादा खिलाफी कर चुकें हैं उस पर विचार करें। बाद कोई नई घोषणा करें। रही बात कांग्रेस के भूपेश सरकार की घोषणा की, तो जो उन्होंने प्रदेश की जनता से 36 वादे किए थे, उसे पूरा कर जनता के विश्वास को भी जीतने का कार्य किया है। उनके इसी विश्वास के चलते पूरे प्रदेश में भूपेश है तो भरोसा है का नारा बुलंद है। र प्रदेश की जनता और किसान जान चुके हैं कि उनकी हितैषी भाजपा नहीं बल्कि केवल कांग्रेस से है जिसने जो कहा वो पूरा भी किया।
 


अन्य पोस्ट