महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 अगस्त। महासमुंद वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत गायत्री वढ़ेरा कल सेवानिवृत्त हुई। उन्हें शाला के मैनेजर रेव्ह. फादर जार्ज कवालम के कर कमलों से श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
मैनेजर ने उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए ें कहा कि मैडम वढ़ेरा हमेशा कर्तव्यनिष्ठ रहीं। उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का भली भांति पालन किया। प्राचार्य रेव्ह. फादर देवानंद बाघ ने मैडम के कार्य क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में मैडम वढ़ेरा ने अपने आशीष वचन में विद्यार्थियों से अपील की कि चाहे जीवन में कैसी भी परेशानी क्यों ना आ जाए, अपने उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करते रहें। मंच का संचालन शिक्षक अवनीश वानी ने किया। इस अवसर पर समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।