महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अगस्त। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ.विमल चोपड़ा से ग्राम बांसकुडा के ग्रामीणों ने कल सुबह मुलाकात कर गांव के शासकीय भूमि को गैर कानूनी तरीके से कब्जा की जानकारी दी। जिस पर डॉ.चोपड़ा ने ग्रामीणों की इस समस्या से निजात दिलाने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम की अनुुपस्थिति में तहसीलदार से चर्चा कर समस्या समाधान की मांग की गई।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव के शासकीय भूमि को गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इसकी शिकायत पहले भी अनुभागीय अधिकारी से की गई थी। जिसमें अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। उक्त भूमि बंदोबस्त पूर्व बड़े झाड़ जंगल का है। ग्राम बांसकुडा आदिवासी बहुल ग्राम है। इस पर तहसीलदार ने आश्वासन दिया है कि उक्त भूमि से कब्जाधारियों को हहटाकर उपरोक्त वर्णित भूमि को ग्रामीणों के उपयोग के हित में किया जावेगा।
डॉ. चोपड़ा से मुलाकात करनेवालों में लाल सिंग ध्रुव, रमेश धु्रव, इतवारी ध्रुव, सालिकराम कमार, शिव प्रसाद ध्रुव, कलानाथ धु्रव, कृष्णा पटेल, नीलकण्ठ पटेल, महेश धु्रव,नरेश धु्रव,उमेंद धु्रव,सोमन ध्रुव, ननकु राम धु्रव शामिल हैं।