महासमुन्द
आजादी के बाद से गांव को पक्की सडक़ नसीब नहीं
20-Aug-2023 3:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अगस्त। यह फोटो बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटंगतराई के आश्रित ग्राम बनडबरी का है। आजादी के बाद से इस गांव को पक्की सडक़ नसीब नहीं है। अभी बरसात में यहां कें ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने का रास्ता बंद है।
गांव की आबादी लगभग 700 है। सडक़ की इस गंभीर समस्या के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने सैकड़ों बार जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई। इस उपेक्षा से ग्रामीण खासे नाराज हैं और इस बार चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। ग्राम पंचायत की सरपंच उत्तरा बाई यादव ने बताया कि उनके द्वारा काम का प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को दिया जा चुका है, किंतु राशि स्वीकृत नहीं होने के कारण काम कराने में असमर्थ हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे