महासमुन्द
सप्ताह के तीन दिन रुद्राक्ष का वितरण
19-Aug-2023 8:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 19 अगस्त। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि अब सप्ताह के तीन दिन शनिवार, रविवार एवं सोमवार को श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रावण मास का शुभारंभ 4 जुलाई से हो चुका है, जो 31 अगस्त तक चलेगा। इस बार श्रावण अधिक मास होने की वजह से पूरे 59 दिनों तक भगवान भोलेनाथ की भक्ति का अवसर प्राप्त हुआ है। योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है और सप्ताह के 7 दिन में से सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे