महासमुन्द
महासमुंद,18 अगस्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल का जन्मदिन महासमुंद जिला कार्यालय में केक काट कर मनाया गया।
जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आप कार्यकर्ता बीटी आई रोड स्थित आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में केजरीवाल जिन्दाबाद के नारे के साथ जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर, लोकसभा प्रभारी अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर, महिला विंग के जिलाध्यक्ष नीलम ध्रुव,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भोला निषाद ने केक काट कर केजरीवाल के उज्जवल भविष्य कीकामनवा की। तत्पश्चात रैली निकाल कर लोहिया चौक, बाजार चौक होते हुए कांग्रेस भवन चौक पहुंच कर लोंगो के बीच मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर महिला विंग के जिला उपाध्यक्ष मेघा चन्द्राकर, जिला उपाध्यक्ष सकील खान, राकेश झाबक, जिला कार्यक्रम प्रभारी कादिर चौहान, जिला मिडिया प्रभारी परितोष शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मीनाक्षी ठाकुर, केशव पटेल, इमरान खान, अनवर खान, जवाहर प्रजापति, सरिता साहू, विकास कुमार, मुकेश कुर्रे, सेवाराम साहू, पूना राम निषाद आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।