महासमुन्द

जगह -जगह लहराया तिरंगा
16-Aug-2023 9:00 PM
जगह -जगह लहराया तिरंगा

 पिथौरा, 16 अगस्त। नगर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में वरिष्ठ पत्रकार रजिंदर खनूजा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर भारतमाता की आरती एवं बच्चों द्वारा गीत कविता के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का आनन्द लिया।

  स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर, शहीद स्मारक,बस स्टैंड व्यापारी संघ, कपड़ा व्यापारी संघ सहित सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। शहीद स्मारक में भूतपूर्व सैनिक परमजीत सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर में रजिंदर खनूजा, व्यापारी संघ में वरिष्ठ व्यापारी रमेश अग्रवाल, कपड़ा व्यापारी संघ में वयोवृद्ध व्यवसायी गुरुदयाल सिंह सलूजा, बस स्टैंड में शिवशंकर दीक्षित द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इसके अलावा नगर में स्थित एस डी एम कार्यालय तहसील कार्यालय, कृषि विभाग, जनपद पंचायत ,नगरपंचायत सहित सभी स्कूल एवम कॉलेजों में ध्वजारोहण संस्था प्रमुखों द्वारा किया गया।

नगर के शहीद स्मारक, अग्रसेन चौक एवम सरस्वती शिशु मंदिर में भारत माता की आरती हुई। इसके अलावा राष्ट्रगान भी किया गया। भारत माता की आरती के समय पूरे क्षेत्र का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।


अन्य पोस्ट