महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बसना, 14 अगस्त। रविवार को पठियापाली में भाजपा की बैठक हुई। जिसमें महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया।
ओम प्रकाश चौधरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने प्रधानमंत्री-आवास-योजना के बारे में बताया। प्रति कार्ड में 35 किलो चावल देने का बात बताया तथा हर व्यक्ति को 5 किलो मुफ्त राशन देने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री के योजना के बारे में बताया।
वर्तमान कांग्रेस सरकार के बारे में बताया कि बिजली बिल आधा किसानों की कजऱ्ा माफ करके झूठी अफवाह फैला करके राज कर रहा है। न तो बिजली बिल आधा हुआ, न किसानों की कजऱ्ा माफ हुई।
यहां तक कि हर गाँव में प्राय: - प्राय: दारू बिक रहा है, गरीब नशे में आकर के अपने राशन कार्ड को गिरवी रख करके दारू पी रहा है, गरीब का पूरा परिवार बेघर हो रहा है। जगह-जगह झगड़े हो रहे हैं। मात्र 3 महिना चुनाव बाकी है। सोच समझ कर अधिक से अधिक संख्या में भाजपा को वोट दें।
बैठक में भाजपा अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, विशेष कार्यकर्ता पूर्व सरपंच त्रिलोचन भोई साथ ही साथ महिला मंडल में मुख्य कार्यकर्ता अंजली प्रधान, नर्मदा नाग, तिलाबाई जगत, बहेश्वरी नेताम, रुक्मणी जगत, मालती जगत, हीराबाई मकनिकपुरी के साथ-साथ गांव के मुख्या लोग निर्मल प्रधान, नकुल एवं अनेकों-अनेक संख्या में लोग उपस्थित रहे।