महासमुन्द

...तो नन्दकुमार साय का भी भाजपा से इस्तीफा आदिवासी विरोधी प्रमाण है क्या- विनोद
14-Aug-2023 3:02 PM
...तो नन्दकुमार साय का भी भाजपा से इस्तीफा आदिवासी विरोधी प्रमाण है क्या- विनोद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 अगस्त।
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद विष्णुदेव साय द्वारा अरविंद नेताम के कांग्रेस से इस्तीफे पर दिए गए बयान पर संसदीय सचिव व कांग्रेस प्रवक्ता विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कड़ी टिप्पणी की है। 

विनोद सेवनलाल चन्द्राकर ने कहा कि अगर अरविंद नेताम का कांग्रेस से इस्तीफा देना आदिवासी विरोधी प्रमाण है तो भाजपा के राष्ट्रीय आदिवासी आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना किसका विरोधी प्रमाण था। श्री साय ने भाजपा के राष्ट्रीय पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में प्रवेश किया। उन्होंने प्रवेश पर कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों को भाजपा कार्यकाल की अपेक्षा अधिक सम्मान मिला है जिससे वे प्रभावित हैं। भूपेश सरकार लगातार आदिवासी समाज हित में कार्य कर रहे हैं जबकि भाजपा में न उनको पूछा जा रहा है और न आदिवासी समाज को। जिससे लगातार समाज और उनकी उपेक्षा होने की बात की थी। इसलिए उन्होंने भाजपा छोडक़र कांग्रेस का दामन थामा।

उन्हें कांग्रेस ने पार्टी में और सरकार में बेहतर सम्मान और स्थान दिया है। ऐसे में विष्णुदेव साय का बयान हास्यप्रद है। रही बात नेताम को पार्टी में स्थान देने की तो सरकार ने उनका भी सम्मान किया और उन्हें अच्छा स्थान दिया था। पर उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाने के लिए कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है जिसके लिए पार्टी कुछ नहीं कर सकती है।


अन्य पोस्ट