महासमुन्द
खटखटी ओवरब्रिज के ऊपर से तेज रफ्तार ट्रक नीचे गिरा, चालक गंभीर
14-Aug-2023 2:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 अगस्त। बीती रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच बसना के खटखटी ओवरब्रिज के ऊपर से एक तेज रफ्तार ट्रक नीचे गिर गया। इससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल है और उसे रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रात की वजह से सडक़ में राहगीरों की आवाजाही नहीं थी। लिहाजा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि चालक नींद में था और खटखटी ओवरब्रिज के पास सडक़ में लगी रेलिंग को तोडक़र सीधे सडक़ में नीचे आ गिरा। चालक हालत खतरे में इसलिए चालक कौन था,ट्रक कहां की है, ट्रक का मालिक कौन है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे