महासमुन्द

स्काउट गाइड आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास के लिए महाशिविर ज्वाल का आयोजन
13-Aug-2023 2:55 PM
स्काउट गाइड आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास के लिए महाशिविर ज्वाल का आयोजन

अनुशासित रहो, अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सेवा कार्य करते हुए आगे बढ़ते रहो-राशि 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अगस्त।
स्काउट गाइड आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास के लिए महाशिविर ज्वाल के आयोजन शिविर के अंतिम दिवस प्रात: सर्वधर्म प्रार्थना के पश्चात ओपन शेषन में स्काउट गाइड का विभिन्न जिज्ञासा को शांत कर स्काउटिंग की जानकारी दी गयी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राशि त्रिभुवन महिलांग अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अध्यक्षता प्रमोद चन्द्राकर जिलाध्यक्ष जिला वनोपज समिति महासमुंद ने की।

मुख्य अतिथि राशि महिलांग ने बच्चों को अपना अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि अनुशासित रहो, अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सेवा कार्य करते हुए आगे बढ़ते रहो। अतिथियों ने शिविर में प्रतिभगी स्काउट गाइड को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। ध्वज अवतरण के बाद राष्ट्रगान और अलविदा फिर मिलेंगे नारों के साथ शिविर का समापन हुआ। 

मालूम हो कि बीते 12 अगस्त से जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन एवं व्यक्त्वि विकस शिविर के चतुर्थ दिवस महाशिविर ज्वाल के मुख्य अतिथि दाऊ लाल चन्द्राकर जिलाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड जिला संघ,अध्ययक्षता ऐत राम साहू जिला मुख्य आयुक्त, विशिष्ट अतिथि निधि लोकेश चन्द्राकर सहायक राज्य आयुक्त गाइड, ज्योति चन्द्राकर सहायक राज्य आयुक्त गाइड, संदीप दीवान पूर्व जिलाध्यक्ष, सतपाल पाली पूर्व जिला उपाध्यक्ष, जय पवार उपाध्यक्ष ने सभी का स्कार्फ से स्वागत करते हुए महाशिविर ज्वाल की अनुमति दी। अनुमति मिलते ही चारों दिशाओं से स्काउट गाइड हाथ में कैंडल लेकर शुभ सन्देश देते हुए एकत्रित हुए। मुख्य अतिथि से अनुमति पश्चात हिप हिप हुर्रे करते हुए महाशिविर ज्वाल का आगाज शिविर गान के साथ शुभारंभ हुआ। 

शिविर के चतुर्थ दिवस में प्रथम सत्र में संतोष साहू जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट ने स्काउटिंग के सांकेतिक भाषा सिग्नेलिंग सीमा पोर एवं मोर्ष सिग्नेलिंग, पहाड़ी लिपि को विस्तार पूर्वक बताया। राम कुमार नायक ने सेल्टर निर्माण अस्थाई आवास बनाकर जंगल या शिविर स्थल पर आराम करने या आपात काल में प्रभवित लोगों को रहने के लिये सिखाया संध्या महाशिविर ज्वाला में विकास खण्ड वार स्काउट गाइड का सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता के आयोजन में विभिन्न देश भक्ति व सांस्कृतिक लोक परम्परा प्रदर्शन में महासमुंद विकास खण्ड प्रथम, बसना विकास खण्ड द्वितीय व पिथौरा विकास खण्ड तृतीय स्थान के साथ सर्विस रोवर रेंजर की प्रस्तुति उत्कृष्ट स्थान पर रहा। 

मुख्य अतिथि दाऊ लाल चन्द्राकर ने कहा कि यह प्रशिक्षण केन्द्र अभी भी निर्माणाधीन है। इसके बावजूद हमारे स्काउट गाइड यहां रहकर आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण लिये यह भी इस प्रशिक्षण का एक हिस्सा है। इस प्रशिक्षण के लिये विभिन्न जानकर और विषय विशेषज्ञों को हमने आमंत्रित किया। इस प्रशिक्षण के बाद आप सभी अपने अपने स्कूलों में जाकर अपने सहपाठियों को भी बताएं। उन्हें भी सिखयाइएं कि आपदा आने पर हम किस तरह से सहयोग कर सकते हैं। 

अतिथियों का आभार प्रदर्शन राम कुमार साहू जिला सचिव व कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र नायक द्वारा किया गया। शिविर में कौशलेन्द्र वैष्णव अध्यक्ष, जय पवार जिला उपाध्यक्ष, प्रशिक्षक दल कमल चंद जैन, तुलेन्द्र सागर, शेलेन्द्र नायक, लीनू चन्द्राकर, लता वैष्णव, मधु शर्मा,अजय आदि उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट