महासमुन्द

कोमाखान में मनाया विश्व आदिवासी दिवस
10-Aug-2023 3:06 PM
कोमाखान में मनाया विश्व आदिवासी दिवस

बागबाहर, 10 अगस्ता। कोमाखान में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम राज्य के संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता देव सिंह ठाकुर अध्यक्ष सूअरमार राज ने की।

वहीं विशेष अतिथि की आसंदी पर कोमा खान राजमहल के  थियेंद्र प्रताप सिंह, रेनसिंह ठाकुर मनोहर ठाकुर सुरेंद्र सिंह मांझी मानसिंह ठाकुर बसंता ठाकुर, नीलेंद्र सिंह ठाकुर महेंद्र सिंह ठाकुर खेताराम ठाकुर दीपक राम ठाकुर कोमल सोम मोहन सिंह ठाकुर परसराम ठाकुर डुमरौतीन ठाकुर विराजमान रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी समाज के आराध्य बूढ़ा देव की पूजा अर्चना से हुई। तत्पश्चात अतिथि स्वागत का दौर प्रारंभ हुआ जिसमें आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव का भव्य स्वागत किया।

अतिथि स्वागत के पश्चात उद्बोधन का दौर प्रारंभ हुआ। उद्बोधन के दौरान आदिवासी समाज के नेताओं ने सर्वप्रथम कार्यक्रम को संबोधित किया तथा विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाने के महत्व पर सारगर्भित व्याख्यान दिए तत्पश्चात संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव का उद्बोधन प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री यादव ने आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास पर सारगर्भित प्रकाश डाला।
इस दौरान आदिवासी समाज ने संसदीय सचिव श्री यादव को सम्मान के प्रतीक तीर धनुष भी भेंट किया जिस पर विधिवत प्रत्यंचा चढ़ा कर संसदीय सचिव श्री यादव ने आदिवासी दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के पश्चात आदिवासी समाज की भव्य रैली निकली जिसमें डीजे के साथ आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ नगर भ्रमण किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से  देवसिंह ठाकुर  ठाकुर थियेन्द्र प्रताप कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा सागर, मंडी अध्यक्ष तेजन चन्द्राकर रवि निषाद संतोष पटेल हरिशंकर यादव , प्रदीप यादव गोलू जैन , समीम खान, गणेश शर्मा खल्लारी राज अध्यक्ष यशवंत सोनी नाथूराम टिकेश नेता मन्नू राम जगत धनसिंह नेता रेवती जगत जमीन सोरी, खल्लारी सर्कल अध्यक्ष सुखीराम जगत उपाध्यक्ष लालाराम  राज्यमंत्री तीरथ जगत राज्य संरक्षक नेपाल जगत रामसाय  थानसिंह, जनक रामनेम पुनीत राम टीकम सिंह दीवान उषा पटेल किशोर चतुर्वेदी लोकेश दीवान मनोहर ठाकुर बसंता ठाकुर देवसिंग ठाकुर खेदूराम ठाकुर जगदेव ठाकुर  कोमल सोम अंजोर ठाकुर डुमरौतिन ठाकुर रैनसिंह ठाकुर सुरेन्द्र मांझी मानसिंग ठाकुर भारत सिंह ठाकुर एडिशन ठाकुर निलेन्द्र सिंह ठाकुर मोहर ठाकुर दिपक ठाकुर दौलत ठाकुर लेखराम दीवान  राजेश कौशिक राजु ठाकुर यशवंत ठाकुर नरेन्द्र ठाकुर गिरिराज ठाकुर तूफान दीवान सहित आदिवासी समाज के विभिन्न परी क्षेत्र से पहुंचे हुए प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता व सदस्य गण तथा बड़ी संख्या में माताएं बहने उपस्थित रही।


अन्य पोस्ट