महासमुन्द
साल भर से मजदूरी का भुगतान नहीं
09-Aug-2023 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 अगस्त। ग्राम बरबसपुर के ग्रामीणों ने समाजसेवी यशवंत तुषार साहू से मुलाकात कर बताया कि रोजगार गारंटी में तीन हफ्ते से अधिक समय तक काम करने के बाद साल भर से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। संबंधित अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। गांव के कई लोगों को अब भी बुजुर्ग, विधवा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिला। कुल 6 बार आगजनी होने के बाद भी बिजली का खंभा नहीं हटाया गया। गांव वालों का नवीन राशन कार्ड नहीं बन रहा है। जिले के अफसरों को इसकी जानकारी ग्रामीणो ंने दे दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे