महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7अगस्त। सिंसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने लोहिया चौक से स्टेशन तक मार्ग का नाम सिखों के नवें गुरु तेग बहादुर के नाम पर नामकरण किया है। अब लोहिया चौक से स्टेशन तक मार्ग को गुरु तेग बहादुर के नाम से जाना जाएगा। कल रविवार को विधिवत एक अरदास के बाद इसका नामकरण किया गया। इसके बाद लोहिया चौक में सिख समाज द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर रहे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने की।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि किसी भी समाज के गुरु का बखान नहीं किया जा सकता। लेकिन उनके त्याग और बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों आदर्शों एवं सिद्धांत की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है। गुरु तेग बहादुर के बलिदान के पीछे दूसरा संदेश यह था कि मानव को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए चाहे वह किसी के द्वारा किसी पर भी होता हो। उन्होंने यह प्रचार किया था कि मानव को इस संसार में निर्भय एवं बिना शत्रु के जीना चाहिए। उसे ना किसी को डराना चाहिए और ना ही किसी से डरना चाहिए।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष येतेन्द्र साहू, हीरा बंजारे, समाज के अध्यक्ष जसबीर सिंह मक्कड़, पार्षद प्रीति बादल मक्कड़, पूर्व पार्षद हरबंस सिंह ढिल्लो, सुरजीत सिंह चावला, गुरनाम सिंह चावला, प्रिंस चावला, उद्धम सिंह रामगढिय़ा, सुरेन्द्र सिंह चावला, जसबीर सिंह ढिल्लो, गुरमीत सिंह चावला, बंटी चावला, सोनू चावला, मिनदर सिंह चावला, बबलू चावला, रोहित गुरुदत्ता समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।