महासमुन्द
अमरकोट विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण
07-Aug-2023 2:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 अगस्त। ग्राम अमरकोट स्थित विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर अनेक प्रकार के कई तरह के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली के अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल उपस्थित थे।
उन्होंने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में बहुत उपयोगी है। यह पर्यावरण संरक्षण व मानव जीवन के लिए मह्त्वपूर्ण है। वृक्षों का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। इस कार्यक्रम में हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य बी एन भोई, शिक्षक जितेंद्र पटेल, बीना पटेल, किरण पटेल, माध्यमिक शाला के प्राचार्य दीवान प्रेम पटेल, चैत राम पटेल, धनीराम साव, समस्त शिक्षक, सरपंच पति दिनेश पटेल दयानिधि पटेल, सुनील पटेल आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे