महासमुन्द

मालीडीह में सीसी रोड के लिए संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन
02-Aug-2023 3:07 PM
मालीडीह में सीसी रोड के लिए संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2अगस्त। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत मालीडीह में सीसी रोड निर्माण तथा बेन्द्रीडीह में बॉउंड्रीवाल निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों के विकास व मूलभूत सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

कल मंगलवार को ग्राम पंचायत मालीडीह में सीसी रोड निर्माण तथा बेन्द्रीडीह में बॉउंड्रीवाल निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे ने की।

 विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष खिलावन साहू, आनन्द पटेल, सरपंच गिरजा पटेल मौजूद, रविन्द्र चंद्राकर, कृष्णा पटेल, चंद्रकुमार ध्रुव, जीवन साहू, उद्धव पटेल, हेमंत चंद्राकर, पुन्नी राम पटेल, बैशाखू राम धीवर,नंदलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।


अन्य पोस्ट