महासमुन्द

शालेय हैंडबॉल बालक वर्ग की स्पर्धा शुरू
02-Aug-2023 3:07 PM
 शालेय हैंडबॉल बालक वर्ग की स्पर्धा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2अगस्त। संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल 14, 17, 19 बालक वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ कल मिनी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर रहे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड दाऊ लाल चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी, सहायक संचालक नंद कुमार सिन्हा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, रायपुर जिला दल प्रबंधक कमलेश कुमार यादव, धमतरी दल प्रबंधक खिलेंद्र साहू, बलौदा बाजार भाटापारा दल प्रबंधक परिचय मिश्रा मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में महासमुंद सहित धमतरी, रायपुर, बलौदा बाजार की टीमों ने भाग लिया। जिसमें ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब महासमुंद जिला ने हासिल किया। इस अवसर पर इमरान अली, सुकचंद चंद्र वर्मा, सुनील भाई, अंजनी साहू, कामता प्रसाद, रुपेश महिलांग, खोमन निषाद, गोपाल वर्मा, जमाल खान, कृष्ण कुमार, जाहिद कुरैशी, आशीष कुशवाहा, मनीष चंद्राकर, टिकेश्वर साहू, सागर यादव, कौनेन अहमद, अजय ध्रुव, वैभव मानिकपुरी, योगेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट