महासमुन्द
कांग्रेस सरकार के जमीनों को लेकर फैसले जनता पर बोझ-डॉ. चोपड़ा
01-Aug-2023 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,1 अगस्त। पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने जमीनों को लेकर जितने फैसले लिए हैं, वो छत्तीसगढ़ की जनता पर भारी बोझ साबित हुए हैं। किसान, व्यापारी, झोपड़पटटी वासी, मध्यमवर्गीय सभी के लिए इस सरकार ने बढ़ी मंहगाई दर से भी भयंकर बोझ डाला है। वर्तमान में छोटे छोटे लोग या झोपड़पटटी वासियों की आबादी की भूमि की रजिस्ट्री बंद कर दी गई हैै। जबकि आजादी के बाद से इस भूमि पर कब्जेदार का हक मानकर सरकार उसमें दखल नही देती थी। उनके वर्षों के कब्जे को नकारते हुए सरकार उनसे लाखों और करोड़ों की वसूली का नोटिस दे रही,डरा धमका रही हैै। इस भय से अनेक लोग अपनी जमीन औने पौने दाम में बेच रहे हंै। सरकार की इस नीति से महासमुंद शहर की लगभग 25 प्रतिशत आबादी दुखी एवं आको्रशित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे