महासमुन्द
महासमुंद, 1 अगस्त। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभांठा के स्कूल के पास मांं के साथ तालाब से नहाकर आ रहे 3 वर्षीय बच्चे को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बच्चे के दादा ललित कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 29 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे उसकी बहू प्रियंका कुमार अपने 3 साल के लडक़े आर्यन कुमार के साथ नहाने के लिये गंगा तालाब गई थी। तालाब से नहाकर घर वापस आते वक्त गांव के स्कूल के पास पहुंचे थे कि बस्ती तरफ से विकास पटेल अपने मोटर सायकल को काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आया और 3 वर्षीय आर्यन कुमार को जोर से टक्कर मार दिया।
टक्कर के बाद बच्चा बेहोश हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे इलाज के लिए शुभा अस्पताल सरायपाली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार करवाने के बाद वहां से रेफर करने पर रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वक्त बच्चा आईसीयू में भर्ती है।
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी विकास पटेल के खिलाफ 279,1,337 के तहत अपराध कायम किया है।