महासमुन्द

अलग-अलग शहरों में टमाटर अलग-अलग कीमतों पर बिक रहा
31-Jul-2023 3:24 PM
अलग-अलग शहरों में टमाटर अलग-अलग कीमतों पर बिक रहा

महासमुंद में 250, बसना में 130 रुपए किलो 

निम्न और मध्यम वर्ग की थाली के साथ-साथ स्थानीय बाजार और होटलों से भी गायब होने लगा है

अब महज कुछ ही सब्जी व्यवसायी बेच रहे हैं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 31 जुलाई।
महासमुंद सब्जी बाजार में रिकार्ड तोड़ कीमत पर टमाटर की बिक्री हो रही है। जिले के अलग-अलग शहरों में टमाटर अलग-अलग कीमतों पर बिक रहा है। जो टमाटर सरायपाली में महज 140 रुपए में बिक रहा है, वह बसना बाजार में 130 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। यही टमाटर कोमाखान में 220 रुपए किलो और पिथौरा में 150 रुपए किलो है। लेकिन महासमुंद में सबसे ज्यादा दाम पर 250 रुपए किलो है।

महासमुंद में सब्जियों के दाम ऊंचा होते देख कई दुकानदारों ने महीनों से अपनी दुुकान बंद रखा हुआ है। हालात यह है कि सब्जी मर्केट में कुछ ही दुकानों में सब्जियां बिक रहीं हैं। कल तो टमाटर का अपना रिकार्ड टूटा 250 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंचा। अभी इसके दाम कम होंगे या नहीं, इस बारे में बाजार में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इस तरह टमाटर निम्न और मध्यम वर्ग की थाली के साथ-साथ स्थानीय बाजार और होटलों से भी गायब होने लगा है। 

मालूम हो कि एक मौसम ऐसा भी था जिसमें ज्यादा फसल होने पर टमाटर को सडक़ों पर फेंक दिया जाता था। सब्जी दुकानों में लोग एक-रुपए दो रुपए प्रति किलो के भाव से टमाटर खरीद लाते थे। लेकिन आज इसकी कीमतें आसमान छू रही है। 

महासमुंद सब्जी बाजार में अचानक आम लोगों के बजट से बाहर हुए टमाटर के दाम की वजह से अब महज कुछ ही सब्जी व्यवसायी इसे बेच रहे हैं। वजह यही है कि ग्राहक टमाटर का दाम पूछने के बाद लौट रहे हैं। व्यवसाइयों के अनुसार अभी टमाटर की महंगाई कम होने में कुछ समय और लगेगा। महासमुंद शहर में जब से टमाटर का दाम बढऩे लगा है तब से गृहिणियां टमाटर के स्थान पर सब्जियों में अमचूर या अन्य खट्टी चीजों का उपयोग कर रही है। 
 


अन्य पोस्ट