महासमुन्द

आत्मानंद विद्यालय के बच्चों ने बनाई कबाड़ से कलात्मक वस्तुएं
30-Jul-2023 3:25 PM
आत्मानंद विद्यालय के बच्चों ने बनाई कबाड़ से कलात्मक वस्तुएं

महासमुंद, 30 जुलाई। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में प्राचार्य पी के ग्वाल के निर्देशन एवं प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी के कुशल नेतृत्व में कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने खुशी के साथ इसमें भाग लिया और विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर, रोचक, आकर्षक, ढंग से अपने स्तर पर अनुरूप उपयोगी कलात्मक वस्तुएं बनाकर बारी-बारी से प्रस्तुत किया। 

निर्णायक मण्डल में शामिल वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार चौधरी, श्याम सुन्दर दास, रश्मि राजा, विशिकेशन नैरोजी, गजानंद प्रधान ने  रुचिका विशाल, अनय अग्रवाल, तनुष्का नायक को प्रथम स्थान दिया। वहीं जोसेफ सागर एवं स्वाति यादव, आर्या महापात्र को द्वितीय स्थान मिला। अनिष्मा परवीन, भाग्यश्री साहू, सोफिया बानो, विमल प्रधान को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

चौथे क्रम पर आलिया तबस्सुम, प्रीति बाघ, खुशी पटेल, पीयूष साहू रहे। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ठ कला कौशल का परिचय दिया जिससे सभी बच्चों की हौसला आफजाई की गई तथा हमेशा सकारात्मक गतिविधियों में संलग्न रहने प्रेरित किया।


अन्य पोस्ट