महासमुन्द

मोंहदा स्कूल में शिक्षक-विद्यार्थियों ने रोपे पौधे
30-Jul-2023 3:21 PM
मोंहदा स्कूल में शिक्षक-विद्यार्थियों ने रोपे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जुलाई।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोंहदा में विद्यालय खुलने के नए सत्र में मानसूनी वर्षा के दिनों में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किये गये। इस संस्था के प्राचार्य टी सी पटेल एवं पर्यावरण प्रभारी होमराज चौधरी व्याख्याता के मार्गदर्शन में नर्सरी से लाकर मोहदा हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में चारों ओर विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों की सहायता से विभिन्न किस्म के छोटे पौधे रोपित किये गए। 

इन पौधों में प्रमुख रूप से करंज, नीम पीपल, इमली, गुलमोहर, आंवला, काजू, बिही, बादाम, नीबू, केसिया, सेमिया, जंगली बादाम, आमदा,बरगद, पेल्टाफार्म, अकेशिया आदि पौधे शामिल हैं। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रभारी द्वारा वृक्षरोपण से होने वाले लाभ एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया। कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक चक्रधर डढसेना, करुणा साहू, एम आर पटेल, बी एल यादव, बी के पटेल, वी पी गुप्ता, डी एल पटेल, आर यादव मैडम, वी डी टिकुलिया, जी आर चौहान,  हरिहर चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा।
 


अन्य पोस्ट