महासमुन्द
खल्लारी मंदिर में चोरी
28-Jul-2023 5:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 जुलाई। खल्लारी माता मंदिर में दूसरी बार चोरी हुई है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों तक पुलिस अभी पहुंच नहीं पाई है। परिसर स्थित श्री काली मंदिर गुफा में चोरी की वारदात का पता सुबह मंदिर में सफाई करने गये सेवादार को मिला। उसने मंदिर का पिछला दरवाजा खुला और टूटा हुआ पाया। दान पेटी भी गायब दिखी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस के साथ उपस्थित लोगों ने गायब दान पेटी को खोजा तो पेटी पहाड़ी पर मिली है। लेकिन उसमें से दान की राशि गायब है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे