महासमुन्द
530 लीटर महुआ शराब व सामान जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 जुलाई। खल्लारी व साइबर सेल की टीम ने बीके बाहरा के जंगल में महुआ शराब बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 530 लीटर महुआ शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री जब्त कर धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार खल्लारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बीके बाहरा रामसागर पारा तालाब के उलट के पास कुछ लोग भारी मात्रा में शराब बना रहे हैं। सूचना पर साइबर सेल व थाना खल्लारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। मौके पर पर तीन व्यक्ति अवैध महुआ शराब बनाते मिले।
पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम.पता बीके बाहरा निवासी लक्ष्मीचंद नागवंशी बोईरगांव, खेमराज मरकाम बीके बाहरा तथा बालाराम नागवंशी (26) बीकेबाहरा बताया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को महुआ शराब बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
आरोपियों के कब्जे से 5 लीटर वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन में 495 लीटर, 5 लीटर वाली 07 जरीकेन में 5 लीटर कुल 530 लीटर कीमती 1.59 लाख रुपए, खाली प्लास्टिक की 15 लीटर वाली 75 नग डिब्बा कीमती 1500 रुपए, शराब बनाने की मशीन एवं एलुमिनियम की गंज 20 नग कीमती 10 हजार रुपए तथा एक स्टील गंजी कीमत 5 सौ रुपए, तीन इंडेन गैस सिलेण्डर अधभरी कीमती 12 हजार, महुआ नापने की खण्डी, चाड़ी तथा छन्नी 1-1 नग कुल जुमला कीमती 1.95 लाख रुपए जब्त किया।