महासमुन्द

सवा 91 हजार हितग्राहियों को मिल रहा पेंशन का लाभ
28-Jul-2023 2:54 PM
सवा 91 हजार हितग्राहियों को मिल रहा पेंशन का लाभ

महासमुंद, 28 जुलाई। राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण और उनका नियमानुसार क्रियान्वयन के लिए सजग है। समाज कल्याण की विभिन्न विभागीय योजानाओं के तहत् महासमुंद जिले में सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं में 97 हजार 173 हितग्राहियों को सात प्रकार की पेंशनों से लाभान्वित किया जा रहा है।

समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक संगीता सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में 60.79 वर्ष आयु वर्ग के 34754 वृद्धावस्था व्यक्तियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। वही इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना के तहत् 9641 विधवा महिलाओं को जिनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक और 59 वर्ष से कम है पेंशन धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रतिमाह उपलब्ध करायी जा रही है।

 जिससे वे अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके।

  इंदिरा गांधी नि:शक्तजन दिव्यांग पेंशन योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 988 लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 25 हजार 658ष राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 347 लोगों  को  सुखद सहारा योजना के तहत् 9052 लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत 16733 पात्र हितग्राहियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। ऐसे व्यक्तियों जो 60 वर्ष या उससे अधिक आयुष निराश्रित वृद्ध या 50 वर्ष या उससे अधिक आयु की निराश्रित विधवा परित्यक्त महिलाओं को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।


अन्य पोस्ट