महासमुन्द

सीसी रोड के लिए संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन
22-Jul-2023 7:35 PM
सीसी रोड के लिए संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन

महासमुंद, 22 जुलाई। महासमुंद शहर के वार्ड न 14 में सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने वार्डवासियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। कल शुक्रवार को वार्ड नंबर 14 में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे।  मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शहर के वार्डों में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नागरिकों की मांग पर सीसी रोड के साथ ही अन्य विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। सीसी रोड बनने से नागरिकों को आवाजाही में सहुलियत हो सकेगी। खासकर बरसात के दिनों में होने वाली असुविधाओं से राहत मिलेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, पार्षद रिंकू चंद्राकर,तारणी चंद्राकर,मोहन मदनकार सहित वार्डवासी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट